आरती: ॐ जय महावीर प्रभु – Om Jai Mahaveer Prabhu

आरती: ॐ जय महावीर प्रभु – Om Jai Mahaveer Prabhu

महावीर प्रभु
महावीर प्रभु

ॐ जय महावीर प्रभु,

स्वामी जय महावीर प्रभो ।

जगनायक सुखदायक,

अति गम्भीर प्रभो ॥

॥ॐ जय महावीर प्रभु…॥

कुण्डलपुर में जन्में,

त्रिशला के जाये ।

पिता सिद्धार्थ राजा,

सुर नर हर्षाए ॥

॥ॐ जय महावीर प्रभु…॥

दीनानाथ दयानिधि,

हैं मंगलकारी ।

जगहित संयम धारा,

प्रभु परउपकारी ॥

॥ॐ जय महावीर प्रभु…॥

पापाचार मिटाया,

सत्पथ दिखलाया ।

दयाधर्म का झण्डा,

जग में लहराया ॥

॥ॐ जय महावीर प्रभु…॥

अर्जुनमाली गौतम,

श्री चन्दनबाला ।

पार जगत से बेड़ा,

इनका कर डाला ॥

॥ॐ जय महावीर प्रभु…॥

पावन नाम तुम्हारा,

जगतारणहारा ।

निसिदिन जो नर ध्यावे,

कष्ट मिटे सारा ॥

॥ॐ जय महावीर प्रभु…॥

करुणासागर! तेरी,

महिमा है न्यारी ।

ज्ञानमुनि गुण गावे,

चरणन बलिहारी ॥

॥ॐ जय महावीर प्रभु…॥

ॐ जय महावीर प्रभु,

स्वामी जय महावीर प्रभो ।

जगनायक सुखदायक,

अति गम्भीर प्रभो ॥

आरती: ॐ जय महावीर प्रभु | आरती: श्री महावीर भगवान – जय सन्मति देवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *